जम गई दिल्ली, गायब हुईं सड़कें, रेंग रही गाड़ियां; दिल्ली-NCR में घना कोहरा, पढ़ें IMD का अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है, यहां उड़ानें प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

dence fog

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट। (File Photo)

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में घना कोहरा पड़ रहा है। बुधवार सुबह लोग घरों से निकलें तो सड़कें कोहरे से अटी पड़ी थीं। कोहरे के चलते ट्रैफिक, उड़ानें और ट्रेनें बाधित हैं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार मानो थम सी गई है। लोग किसी तरह हेडलाइट और फॉग लाइट जला व्हीकल चलाते दिखे। सड़कों पर जहां वाहन रेंगते नजर आए वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते अलर्ट जारी हुआ है। यहां रनवे पर कैट थ्री बी प्रणाली लागू की गई है। कई उड़ानों को आसपास के राज्यों में डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन में दिल्ली व उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड में जल्की बारिश पड़ सकती है। फिलहाल कोहरे और ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। आनंद विहार, निजामुद्दीन, नई दिल्ली स्टेशन समेत लोग ट्रेनें लेट होने से परेशान दिखे।

विज्ञापन

सड़कों पर घना कोहरा है। सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर घर से मौसम कोहरे का अपडेट लेकर निकलने की अपील की है।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं।

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में बुधवार सुबह घना कोहरा था।

विज्ञापन

4 फरवरी तक हल्की बारिश और  40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में दिख रहा है। यहां 4 फरवरी तक हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा सुबह घना कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रहेगी। यहां फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले चार दिन यहां यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ