Flood Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में जल प्रलय जैसे हालात; गंगा और यमुना खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी

Flood Alert, Uttarakhand Flood, Himachal Pradesh Flood, IMD Alert, Weather Alert, Weather Update

Flood Alert: उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में पहाड़ों से निकलने वाली नदियां कहर बनकर मैदानी इलाकों में बह रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि दिल्ली में यमुना दो दिन में खतरे ने निशान (Flood Alert) को पार कर सकती है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को छूने वाली है।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने रविवार को कहा है कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आशंका है कि मंगलवार तक यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर देगी। सीडब्ल्यूसी के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, रविवार को दोपहर 1 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर था, जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है।

विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जल स्तर 205.5 मीटर तक आ सकता है। बताया गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 24 घंटों के दौरान कुल 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं चंडीगढ़ और अंबाला में क्रमशः 322.2 मिमी और 224.1 मिमी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

बताया गया है कि दिल्ली में यमुना नदी के पास के किनारे निचले इलाकों को बाढ़ के प्रति संवेदनशील माना जाता है। यहां लगभग 37,000 लोग रहते हैं। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद अधिकारियों ने राहत कार्यों में तेजी ला दी है। साथ ही यमुना के डूब क्षेत्र को खाली कराने की कवायद तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

पंजाब में पुलिस और सेना अलर्ट

बारिश को देखते हुए पंजाब में भी अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए तैयार हैं। मॉनिटरिंग सेटअप से डीजीपी हर घंटे अपडेट ले रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस लगातार सेना के संपर्क में है। सीएम भगवंत मान ने डीजीपी और स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर को पूरी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

गंगा समेत ये नदियां अपने उफान पर

उधर, उत्तराखंड में भी भारी बारिश के बाद गंगा और यमुना समेत सभी सहायत नदियां अपने उफान पर हैं। एएनआई के अनुसार, हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान 294 के करीब पहुंच गई है। अभी गंगा यहां 291.30 मीटर पर बह रही है। इसके साथ ही उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भी जल प्रलय जैसे हालात हैं। बारिश के कारण पहाड़ों की नदियां इतने तेज बहाव के साथ बह रही है कि उनको देखकर ही लोगों के होश उड़ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल के मंडी जिले में नदी के तेज बहाव के कारण 40 साल पुराना पुल बह गया। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उधर हिमाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे किसी भी नदी या जल निकाय के पास न जाएं, क्योंकि अगले 24 घंटों में और भारी बारिश होने की संभावना है। सभी को सतर्क रहना चाहिए और हमने प्रशासन को भी सभी सावधानियां बरतने और सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ