प्लेन के ब्रेक फेल... हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री समेत 44 जिंदगियां लगीं दांव पर!

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की फ्लाइट के ब्रेक अचानक से फेल हो गई। आनन-फानन में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस प्लेन में 44 यात्री सवार थे।

FLIGHT emergency LANDING

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत 44 लोगों की जान बाल-बाल बची है। दिल्ली से शिमला जा रहे एक प्लेन के ब्रेक फेल हो गए, जिसके कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। प्लेन में डिप्टी सीएम समेत 44 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल की खबर सुनकर सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

लैंडिंग के दौरान टला हादसा

अलायंस एयर फ्लाइट संख्या 91821 दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुई थी। शिमला पहुंचने के बाद फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खबरों की मानें तो फ्लाइट के ब्रेक में ग्लिच था। ऐसे में फ्लाइट की लैंडिंग मुश्किल हो गई। यह मामला आज यानी सोमवार की सुबह का है। पायलट ने जैसे-तैसे प्लेन को शिमला एयरपोर्ट पर लैंड किया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन

डिप्टी CM और DGP मौजूद

इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे। इसके अलावा हिमाचल के DGP अतुल वर्मा भी इसी फ्लाइट में थे। फ्लाइट के ब्रेक फेल की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम आज सुबह इस फ्लाइट से शिमला पहुंचे हैं। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में कुछ समस्या हो गई थी। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

डिप्टी CM ने बयां किया अनुभव

मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि मुझे तकनीकी के बारे में ज्यादा नहीं पता है। एक आम आदमी की भाषा में कहूं तो जब प्लेन लैंड करने वाला था, तब उसने जमीन को नहीं छुआ। रनवे खत्म होने के बाद भी प्लेन नहीं रुका। प्लेन रनवे के बिल्कुल आखिर में पहुंच गया था। ऐसे में तेजी से ब्रेक लगाकर प्लेन को रोका गया। हमें 20-25 मिनट तक प्लेन में ही बैठे रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ