टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब उसके जीवन साथी के चयन को लेकर पिता और पुत्री के बीच मतभेद के बारे में नई जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 51 वर्षीय दीपक यादव ने कथित रूप से अपनी बेटी राधिका यादव के मर्डर का प्लान बनाया था। राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं। बताया जा रहा है कि राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी।
पड़ोसी ने किया खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यादव परिवार के एक पुराने पड़ोसी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि राधिका के पिता दीपक, राधिका के जीवनसाथी के चुनाव से नाखुश थे, क्योंकि उसने अपनी जाति से बाहर विवाह करने का निर्णय लिया था। 47 वर्षीय पड़ोसी ने बताया, ‘राधिका अपनी जाति से बाहर किसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता चाहते थे कि शादी उसकी जाति में ही हो। वह पुराने ख्यालात के और रूढ़िवादी हैं।’
गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि आरोपी दीपक यादव ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने राधिका को घर में तब गोली मारी जब वह किचन में नाश्ता बना रही थी। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव ने गुरुवार (10 जुलाई) को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बेटी राधिका यादव की पीठ में चार गोली मारी थी। दीपक ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब राधिका अपने तीन मंजिला घर के किचन में नाश्ता बना रही थी। दीपक का घर सुशांत लोक-2 के ब्लॉक-जी में स्थित है।
राधिका की बेस्ट फ्रेंड ने दी ये जानकारी
वहीं, राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें हिमांशिका सिंह बता रही है कि उनकी राधिका के साथ गहरी दोस्ती थी और लंबे समय से वह साथ में गेम खेलते थे, लेकिन परिवार की तरफ से बहुत सारे प्रतिबंध राधिका के ऊपर लगे हुए थे। हिमांशिका ने यह भी बताया है कि राधिका को वीडियो शूट करने का बहुत शौक था, लेकिन परिवार इसे पसंद नहीं करता था। इसे लेकर राधिका पर कड़ी नजर रखी जाती थी।
हत्या की पूरी प्लानिंग की थी: पुलिस
वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार (11 जुलाई) को बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि आरोपी पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। यह गुस्से में अचानक उठाया हुआ कोई कदम नहीं था। पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे कहा कि हमें पता चला कि गोलीकांड के पहले कई हफ्तों तक पिता-पुत्री के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई थी, जिसकी हम जांच कर रहे हैं। गोलीकांड का खुलासा करते हुए गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा, ‘आरोपी दीपक यादव ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार किया है कि उसने राधिका की हत्या करने से पहले उसकी पूरी प्लानिंग कर रखी थी।’
14 दिन की न्यायिक हिरासत में दीपक यादव
अधिकारी ने बताया, ‘आमतौर पर वह दूध लेने सुबह खुद जाता था, लेकिन गुरुवार (10 जुलाई) को उसने अपने बेटे को भेज दिया। इसके बाद वह राधिका के साथ घर में अकेला था, उसने उसे उस समय तब चार गोलियां मारीं, जब वह किचन में नाश्ता बना रही थी।’ शनिवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हत्या और म्यूजिक वीडियो के बीच कोई संबंध नहीं: पुलिस
पुलिस एक म्यूजिक वीडियो की भी जांच कर रही है जिसमें राधिका यादव ने भूमिका निभाई थी। सूत्रों के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे सोशल मीडिया से वह वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था। हालांकि, पुलिस को हत्या और म्यूजिक वीडियो के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। म्यूजिक वीडियो में दिवंगत टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के सह-कलाकार इनाम-उल-हक ने कहा है कि हत्या से उनका कोई संबंध नहीं है और वीडियो शूट के बाद से वह उनके संपर्क में नहीं थे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines