Radhika Yadav Case latest Update: टैनिस खिलाड़ी Radhika Yadav के म्यूजिक वीडियो की गायक इनाम उल हक ने बताया कि राधिका ने उसे खुद बताया था कि उसके पिता को उसका म्यूजिक वीडियो कारवां बहुत पसंद आया था। म्यूजिक वीडियो के प्रोडयूसर जीशान अहमद थे और एक साल पहले इसे एलएलएफ रिकॉर्ड्स लेबल के तहत रिलीज किया गया था।
एनडीटीवी से बातचीत में सिंगर इनाम ने कहा कि म्यूजिक वीडियो में वह भी राधिका यादव के साथ नजर आए और उन्होंने ही गीत को आवाज दी थी। सिंगर इनाम ने उन आरोपों का खंडन किया, जिसमें बताया गया था कि पिता ने म्यूजिक वीडियो के कारण उसकी हत्या की।
म्यूजिक वीडियो निर्माण के दिनों को याद करते हुए इनाम कहते हैं कि राधिका अपनी मां के साथ सेट पर आई थीं।
पिता की मंजूरी से किया था वीडियो
राधिका यादव ने खुद सिंगर इनाम को बताया था कि उसका म्यूजिक वीडियो उसके पिता को बहुत पसंद आया था। इससे स्पष्ट था कि पिता की मंजूरी से ही उसने म्यूजिक वीडियो में काम किया, सेट पर मां साथ थी, इसका मतलब मां की परमिशन भी राधिका को मिली थी, तभी वे बेटी के साथ सेट पर आई थीं। सिंगर इनाम की राधिका यादव से मुलाकात तीन साल पहले टेनिस प्रीमियर लीग मैच के दौरान हुई थी। मुलाकात काफी फार्मल थी, जो बार-बार नहीं हुई, इसलिए राधिका से उसकी दोस्ती नहीं हो पाई और न ही वे उसके परिवार से किसी को जानते। खबरें थीं कि राधिका के पिता ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई थी और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे हटाने के लिए कहा था। वहीं, सिंगर इनाम ने ऐसी खबरों का खंडन किया।
वीडियो में कई दृश्यों में राधिका इनाम के साथ दिखीं
वीडियो में कई दृश्यों में राधिका इनाम के साथ दिखाई दे रही हैं। इनाम ने कहा, राधिका यादव ने पहली बार में जिस अंदाज से म्यूजिक वीडियो में काम किया, उससे कहीं नहीं लग रहा था कि राधिका में आत्मविश्वास की कमी हो, पहली बार काम करने के बावजूद राधिका ने वीडियो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। राधिका यादव ने वीडियो के प्रोमोशन में हिस्सा नहीं लिया। एक इंस्टा स्टोरी से मुझे पता चला कि राधिका यादव के दादा की मौत हो गई है, मुझे लगा कि यही कारण है और उन्होंने इसका प्रचार नहीं किया।” उन्होंने राधिका से वीडियो के बारे में नहीं पूछा था।
टैनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि बीते दिन गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में टैनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में उसके पिता 49 वर्षीय पिता दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया। कहा जा रहा है कि दीपक यादव ने बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पिता ने राधिका पर पीछे से पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन राधिका की पीठ में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसे चार गोलियां लगी थीं।
अधिकारियों के अनुसार, पिता ने कबूल किया कि उसने राधिका पर गोली इसलिए चलाई, क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर गुज़ारा करने के लिए ताने मारे जाते थे। पुलिस ने एक बयान में दावा किया कि राधिका द्वारा संचालित टेनिस अकादमी ही पिता और बेटी के बीच विवाद की जड़ थी।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines