हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Haryana: 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल बहा, ग्रामीणों का आना-जाना बंद

पंचकूला के मोरनी हिल्स में लगातार बारिश के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। छामला गांव की नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पंचकूला के मोरनी हिल्स में लगातार बारिश के बाद हालात गंभीर होते जा रहे हैं। छामला गांव की नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। अब स्थिति इतनी विकराल हो गई कि ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया है। बता दें, हरियाणा में कई दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है।

इसी बीच निजी कंपनी द्वारा खडूनी गांव के लिए बनाया गया करीब एक करोड़ रुपये की लागत का पुल भी तेज बहाव में बह गया। इस पुल के बहने से गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में बार-बार ऐसी स्थिति पैदा होती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने फिलहाल लगातार बारिश का अलर्ट दिया हुआ है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्कूल बंद किए हुए हैं। जो लोग गांव से शहरों की तरफ रोजी-रोटी कमाने जाते हैं, उनके लिए अभी बारिश एक बड़ी समस्या बन चुकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हरियाणा में घग्गर के बाद यमुना भी खतरे के निशान के ऊपर, पंजाब-हिमाचल में 3 दिन स्कूल बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola