Patanjali News: हरियाणा में आज योग दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र जिले में पतंजलि ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी शामिल पहुंचे थे। यह कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पास आयोजित किया गया था। पतंजलि योगपीठ हरियाणा में 100 नए योगशालाओं को स्थापित करने की योजना बना रहा है। आज बाबा रामदेव और सीएम ने मिलकर डेढ़ घंटे तक योग किया।
योग और नेचुरोपैथी का मिलन
आयुष चिकित्सा प्रणाली में योग और प्राकृतिक उपचार को भी जोड़ा जाएगा। जल्द ही इनका रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा के सभी कॉलेज और विश्विद्यालयों में योग पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं, कुरुक्षेत्र के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का भव्य हॉल का निर्माण होगा। साथ ही, योग को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ाने के लिए अच्छे कोच की नियुक्ति होगी।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: पतंजलि की ये गोली बचाएगी कई बीमारियों से, नींद के अलावा इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
सीएम सैनी ने इन बातों का किया ऐलान
-मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा के कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ के लिए हॉल बनेगा।
-बाबा रामदेव की मौजूदगी में सीएम ने बताया राज्य के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन योजना’ लागू होंगे।
-हरियाणा में पहले से 883 योग और व्यायामशालाएं है। इस साल इनका इजाफा करके 100 नए योगशालाओं का निर्माण होगा।
-प्राकृतिक और योग चिकित्सा विषयों को आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता मिलेगी।
-सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा।
-इसके साथ-साथ सभी स्कूलों, कॉलेजों में भी योग की शिक्षा दी जाएगी।
-राज्य में खेल के रूप में योग को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति होगी, ताकि इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए सही प्रशिक्षण मिलें।
– राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और दफ्तरों में रोजाना 5 मिनट का वाई ब्रेक (Y-Break) होगा, इसकी मदद से सभी कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने का प्रयास किया जाएगा
-नायब सैनी ने वन अर्थ-वन हेल्थ के बारें में भी बताया और कहा पृथ्वी में हर जीव का जीवन दूसरे जीवों के जीवन से जुड़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
2 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
3 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
11 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
12 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
15 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines