बच्चे रोने लगे, खूब चिल्लाए, ड्राइवर नहीं माना; महेंद्रगढ़ बस हादसे के पीड़ितों ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Haryana School Bus Accident Update: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे में घायल हुए बच्चों ने आपबीती सुनाई और बताया कि हादसे के वक्त बस में माहौल कैसा था? बच्चों ने ड्राइवर को गाड़ी धीरे चलाने को कहा था, लेकिन वह शराब के नशे में ऐसे धुत था कि उसे चीजें समझ नहीं आईं।

Haryana Mahendragarh School Bus Accident Update

Haryana Mahendragarh School Bus Accident Update

Haryana School Bus Accident Horrible Story: बस की स्पीड इतनी तेज थी, बच्चों को झटके लग रहे थे। वे सीटों से उछल रहे थे। छोटे बच्चे रोने लगे तो सीनियर बच्चों ने ड्राइवर (Mahendragarh School Bus Accident) से कहा कि धीरे चलाइए गाड़ी, बच्चों को डर लग रहा है, लेकिन वह नहीं माना। काफी कहने के बाद भी उसे कोई असर नहीं पड़ा। वह शराब के नशे में था और बस दौड़ाए जा रहा था।

विज्ञापन

बच्चों के बारे में उसने कुछ नहीं सोचा और नतीजा यह रहा कि बस अनबैलेंस होकर पेड़ से टकरा गई। जैसे ही बस पलटी, शीशे टूट गए और बच्चे निकलकर बाहर गिरे। कई बच्चों के सिर से खून बहने लगा। यह आपबीती सुनाई एक स्टूडेंट ने, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कनीना कस्बे के गांव उन्हानी में हुए बस हादसे (School Bus Accident in Haryana) में घायल हुआ था और बात करते-करते रोने तक लगा था।

विज्ञापन

ड्राइवर समेत 3 लोग गिरफ्तार, स्कूल को नोटिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। हादसे के बारे में पता लगते ही कांग्रेस की दिग्गज नेता भी भावुक हो गई थीं। उन्होंने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, वहीं एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर धर्मेंद्र, स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति और मालिक होशियार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बस ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया था। मेडिकल टेस्ट में धर्मेंद्र के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

आरोपी ड्राइवर ने बच्चों को धमकाया भी था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में घायल 12वीं के स्टूडेंट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने ड्राइवर को बस धीरे चलाने को कहा था, लेकिन उसने उसे धमकाते हुए अपनी सीट पर बैठने को कह दिया। ड्राइवर ने उसक अनुरोध सुनकर भी नहीं सुना। वह म्यूजिक भी सुन रहा था और बहुत स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था। बस में कोई हेल्पर भी नहीं था, जो छोटे बच्चों को संभाल पाता। कुछ बच्चों ने प्रिंसिपल को शिकायत करने की बात भी कही, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे एक परिवार के

बता दें कि महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे के गांव उन्हानी में गुरुवार GLPS स्कूल की बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हुई और 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों की पहचान सत्यम, युवराज, वंश, रिकी, अंशु, यकुश के रूप में हुई और 2 बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें जवाब मांगा गया है कि ईद की छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया? बच्चे क्यों स्कूल बुलाए गए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ