Farmers Protest: हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप, यहां देखें लिस्ट

हरियाणा के जींद, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। इस दौरान वॉयस कॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Kisan Andolan

किसान आंदोलन

Farmers Protest: हरियाणा के अलग-अलग सात जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। हरियाणा प्रशासन के मुताबिक किसान आंदोलन से जुड़ी अफवाहों पर रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्य के जींद, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। इस दौरान वॉयस कॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे 

दरअसल, मंगलवार दिनभर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान संगठन टैक्टर ट्रॉली के साथ बॉर्डर पर एकत्रित हो गए। पुलिस को उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़ेग। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस की प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी है। लेकिन ऐसे संवेदनशील हालत में कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत मंशा से अफवाहें फैलाते हैं, जिससे दंगा होने और हालत बेकाबू होने का भय बना रहता है, इसलिए इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बैरिकेड तोड़ने का प्रयास, बॉर्डर पर डटे हुए किसान

किसान बड़ी संख्या में शंभू बॉर्डर पर मौजूद हैं। पंजाब और हरियाणा से लगातार ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से किसानों का काफिला दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। पुलिस के किसानों से वापस लौटने की अपील की है, लेकिन किसान है कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। बीच-बीच में प्रदर्शनकारियों के समूज बॉर्डर पर उन्हें रोकने के लिए लगाए बैरिकेड ट्रैक्टर से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

किसानों की हैं ये मांगे

किसान अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान मजदूर यूनियन के अनुसार सभी फसलों की खरीद पर MSP गारंटी अधिनियम जल्द से जल्द बनाया जाए। किसानों की मांग है कि हल्दी समेत अन्य मसालों की खरीद के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण बनें। इसके अलावा किसान आंदोलन में अभी तक शहीद हुए परिवारों को मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी समेत किसानों की अन्य कई मांगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ