Cockroach Janta Party: इंटरनेट पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक! जानिए क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। जानिए फाउंडर अभिजीत दिपके का बयान और इसके पीछे की पूरी कहानी।

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्‍स अकाउंट बंद क‍िया गया

सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले 4-5 दिनों से एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। युवाओं और इंटरनेट यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस व्यंग्यात्मक (Satirical) राजनीतिक आंदोलन को लेकर आज एक बहुत बड़ी खबर आई है। इस वर्चुअल पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक यानी ‘Withheld’ कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह कार्रवाई ठीक उसी के कुछ घंटों बाद हुई जब इस मीम-पेज जैसी पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यानी बीजेपी (BJP) के आधिकारिक हैंडल को भी पीछे छोड़ दिया। आइए, जानते हैं कि क्या है यह कॉकरोच जनता पार्टी और इसके पीछे का पूरा विवाद।

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक, फाउंडर बोले- जैसा सोचा था

एक्स पर जैसे ही कोई यूजर CJP के हैंडल (@CJP_2029) को खोल रहा है, वहां Account Withheld लिखा हुआ आ रहा है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, यह कार्रवाई एक कानूनी मांग (Legal Demand) के जवाब में की गई है। इस व्यंग्य आंदोलन को शुरू करने वाले अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में विदहेल्ड कर दिया गया है।

विज्ञापन

आखिर कैसे शुरू हुई यह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? जानिए इसके पीछे की कहानी

विज्ञापन

इस अनोखे नाम वाली पार्टी की शुरुआत 16 मई 2026 को हुई थी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान कथित तौर पर बेरोजगार और सोशल मीडिया पर एक्टिव युवाओं को लेकर एक टिप्पणी की गई थी, जिसमें कुछ संदर्भों में ‘कॉकरोच’ (तिलचिट्टा) शब्द का जिक्र आया था।

नौकरीपेशा और बेरोजगार युवाओं को यह बात चुभ गई। बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) की पढ़ाई पूरी करने वाले 30 वर्षीय अभिजीत दिपके ने इस तंज को ही अपनी राजनीतिक पहचान बना लिया और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का गठन कर डाला।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बीजेपी को छोड़ा पीछे, दर्ज की ऐतिहासिक फॉलोइंग
एक्स पर भले ही इस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया हो, लेकिन इंस्टाग्राम पर इस पार्टी ने जो रिकॉर्ड बनाया है उसने बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है। CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर महज कुछ ही दिनों में 1.2 करोड़ (12.6 Million) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। इसने बीजेपी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (जिसके करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं) को बहुत पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही इनकी वेबसाइट पर 6 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है।

क्या है इस पार्टी का मजेदार और तीखा मैनिफेस्टो?
यह कोई असली चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं की हताशा को बयां करने वाला एक जरिया है। इसका 5-सूत्रीय एजेंडा बेहद अनोखा है:

विज्ञापन

सदस्यता की शर्तें: इस पार्टी का सदस्य वही बन सकता है जो बेरोजगार हो, आलसी हो, दिन भर फोन चलाता हो और प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकाल सकता हो।

राजनीतिक मांगें: मैनिफेस्टो में मांग की गई है कि जजों को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीट न मिले, पाला बदलने वाले नेताओं पर 20 साल का बैन लगे और नीट (NEET) जैसी परीक्षाओं के विवादों से परेशान छात्रों को तुरंत इंसाफ मिले।

विज्ञापन

कौन हैं इसके फाउंडर अभिजीत दिपके और क्या हो रहा है विवाद?
CJP को रातों-रात वायरल करने वाले अभिजीत दिपके डिजिटल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के एक्सपर्ट हैं। वे साल 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया और मीम-बेस्ड कैंपेनिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

इस समय इंटरनेट पर दो गुट बन गए हैं। आलोचकों का कहना है कि यह आंदोलन गंभीर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का मजाक उड़ा रहा है, जबकि समर्थकों का मानना है कि यह आज के दौर में युवाओं की आवाज उठाने का सबसे मारक और मजेदार Gen Z तरीका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ