---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

FNG Expressway: दिल्ली-एनसीआर वालों की मौज! अब मिनटों में तय होगा फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद का सफर! नए एक्सप्रेसवे की तैयारी शुरू

Faridabad New Expressway: दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामना आई है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी देदी है, जिसका सबसे बड़ा फायदा फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोगों को होगा.

---विज्ञापन---

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली एनसीआर (NCR) की सड़कों पर रोज ट्रैफिक और लंबे जाम से जूझने वाले लोगों के लिए आखिरकार एक राहत भरी खबर आ चुकी है. फरीदाबाद से नोएडा, गाजियाबाद आने वाले लोगों को रोजाना लंबा जाम और थकाऊ यात्रा करान पड़ता था, जिससे नव सिर्फ अच्छे दिन की शुरुआत खराब होती थी, बल्कि पूरा दिन आलस और थकान भरा जाता था. लेकिन अब यह समस्या भी हल होने जा रही है. पिछले एक दशक से जिस पल का लाखों कामकाजी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह सपना अब सच होने जा रहा है. दरअसल, दिल्ली-एनसीआर की लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलने और सफर को बेहद आसान बनाने के लिए एक नए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का विस्तार की तैयारी पूरी कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR वालों को बड़ा झटका! 3 दिन की हड़ताल से महंगे हो सकते हैं सामान, जानिए क्या

---विज्ञापन---

जानिए क्या है इस नए रूट का पूरा मास्टर प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का विस्तार अब सीधे फरीदाबाद तक किया जाएगा. यह नया रूट गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी से शुरू होकर नोएडा से गुजरते हुए सीधे फरीदाबाद को आपस में जोड़ेगा. लगभग 65 किलोमीटर लंबे इस शानदार एक्सप्रेसवे को तैयार करने में करीब 7500 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की जाएगी. इस रूट के बन जाने से न सिर्फ तीन बड़े औद्योगिक शहरों की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि हाल ही में 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 213 किलोमीटर लंबे मूल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा.

फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरी योजना

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे. केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की विशेष सिफारिश पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर कागजी और तकनीकी काम शुरू करने की अंतिम मंजूरी दे दी है. इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी जताते हुए मंत्रियों का कहना है कि नए रास्तों के जुड़ने से फरीदाबाद के हर नागरिक का एक आधुनिक और सुविधायुक्त शहर में रहने का सपना पूरा होगा.

---विज्ञापन---

जाम से मिलेगी हमेशा के लिए आजादी

इस नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों आम राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को सीधी राहत मिलेगी. वर्तमान में इन शहरों के बीच कोई सीधा और एक्सप्रेस रूट न होने की वजह से लोगों को घंटों भारी ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है. इस बाईपास और सुगम कनेक्टिविटी के बन जाने से न सिर्फ लोगों के कीमती समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी. अब एनसीआर के लोगों का सफर थकाऊ नहीं, बल्कि बेहद सुहावना और तेज रफ्तार होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Delhi-Alwar Namo Bharat RRTS: अब गुरुग्राम से राजस्थान का सफर सिर्फ 1.5 घंटे में, NCR को

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 11:36 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola