Lynching man on suspicion of eating beef: हरियाणा के चरखी दादरी में बीफ खाने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई है। मामले के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस केस में 5 लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक अन्य युवक घायल हुआ है। जिसका बयान लेकर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने बुलाया
दरसअल, ये मामला 27 अगस्त का है। बताया जा रहा है कि साबिर मलिक को स्थानीय कुछ लड़कों ने प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने अपने यहां बुलाया। साबिर कबाड़े का काम करता था, बुलाने पर वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ उन युवकों के पास पहुंचा। पुलिस के अनुसार युवकों का आरोप था कि साबिर बीफ खाता है। दोनों पक्षों की इस बात पर बहस हो गई।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की वो हॉट सीटें…विधानसभा चुनाव में जिन पर रहेगी सभी की नजरें
दोस्त किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा
दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद युवकों ने साबिर और उसके दोस्त को बुरी तरह लात-घुसों से पीटा। साबिर युवकों के बीच में फंस गया जबकि उसका दोस्त वहां से किसी तरह भाग निकलने में कामयाब रहा। युवकों ने पीट-पीटकर साबिर को अधमरा कर दिया और वहां से फरार हो गए।
घटनास्थल पर किसी ने मारपीट का बनाया था वीडियो
पुलिस के अनुसार साबिर की पिटाई से मौत हो गई। मृतक के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान मिले हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर किसी ने इस मामले की वीडियो बना ली थी। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव से पहले ‘फोगाट सिस्टर्स’ में क्यों छिड़ा दंगल? यहां जानें वजह
ये भी पढ़ें: क्या हरियाणा चुनाव जीतेगी कांग्रेस, BJP को भारी नुकसान! सर्वे में किसको-कितनी सीटें?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
15 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines