हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्षी लामबंद, INLD की महारैली में शामिल होंगे नीतीश, पवार समेत कई दिग्गज

INLD Samman Diwas Rally

नई दिल्ली: हरियाणा के फतेहाबाद में तमाम विपक्षी नेता जुटने वाले हैं। मौका है पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के दिवंगत मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयती की। चौधरी देवीलाल की जयती के मौके पर फतेहाबाद में INLD ने बड़ी रैली का आयोजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा शरद पवार, सुखबीर सिंह बादल, फारुख अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी की टीएमसी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और डीएमके भी इस रैली में शामिल होंगी। हालांकि, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने इस रैली से खुद को अलग रखा है।

माना जा रहा है कि 2024 में बीजेपी और मोदी के खिलाफ 2024 में क्या होने वाला। उसका झलक दिख जाएगी।

विज्ञापन

इस बीच नीतीश कुमार और लालू यादव सोनिया गांधी से मिलने आज दिल्ली आ रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में लालू यादव ये भी कह चुके हैं कि वो राहुल गांधी से भी मिलेंगे और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष के बड़े गठबंधन के लिए उन्हें तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ