Gujarat Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला गुजरात की जनता से पूछकर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला भी जनता से पूछकर ही किया गया था।
शनिवार सुबह एक प्रेसवार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? कृपया अपनी राय साझा करें। लोगों को अपनी राय दर्ज कराने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एसएमएस, कॉल, ईमेल शामिल हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं। आप 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस पर अपनी राय भेज सकते हैं। हम 4 नवंबर को परिणाम घोषित करेंगे।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एक सर्वेक्षण किया था जिसमें भगवंत मान लोकप्रिय पसंद के रूप में उभरे थे। बाद में पार्टी ने भारी जनादेश के साथ जीत हासिल की थी और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
जल्द हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
अभी पढ़ें – UNSC की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर बोले- आतंकवाद मानवता पर सबसे बड़े खतरों में से एक है
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात विधानसभा का कार्यकाल आगामी दिसंबर में खत्म हो रहा है। दोनों राज्यों में वर्तमान में BJP की सरकार है। गुजरात विधानसभा में अब तक कुल 182 सीटें हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
18 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
3 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines