---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Video: सूरत में आवारा कुत्ते का आतंक, मासूम बच्ची का गाल नोंचा

सूरत से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट: सूरत में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है। सूरत के फूलपाड़ा इलाके में एक कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर दिया और उसके गाल से मांस निकाल लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उधर, आवारा कुत्तों को पकड़ने […]

---विज्ञापन---

सूरत से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट: सूरत में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है। सूरत के फूलपाड़ा इलाके में एक कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर दिया और उसके गाल से मांस निकाल लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उधर, आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए लोगों ने मनपा से शिकायत की। जिसके बाद आवारा कुत्ते पकड़ने वाली टीम ने घटना स्थल पर पहूंची और कुत्ते को पकड़।

 

---विज्ञापन---

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के हंस सोसाइटी के पास एक बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के पास खड़ी थी और तभी भाग रही थी। इसी दौरान कुत्ता भी वहां से गुजर रहा था और कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया.।कुत्ते के हमले से बच्ची नीचे गिर पड़ी और कुत्ता उसे काटता रहा एक महिला नजर पड़ी और वो दौड़ती हुई आई अपनी सुझबूझ से कुत्तों को भगाया।

---विज्ञापन---

महिला चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग दौड़कर आए और बाद में कुत्ता वहां से भाग गया। कुत्ते के हमले में बच्ची के गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आवारा कुत्तों के इस तरह के हमले को लेकर स्थानीय लोगो में रोष है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने मनपा में शिकायत की जिसके बाद कुत्ता पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया।

First published on: Jan 09, 2023 06:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola