मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक और आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती समारोह के अंतर्गत घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र की ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ पदयात्रा को सोमवार को अहमदाबाद के आंबली इलाके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में मनाई जा रही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन-जन में राष्ट्रीय एकता का भाव उजागर करने के लिए यूनिटी मार्च आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने 9 नवंबर को जूनागढ़ से इस राज्यव्यापी यूनिटी मार्च का शुभारंभ करने के बाद, विधानसभा क्षेत्रवार इस मार्च के आयोजन के तहत सोमवार सुबह अपने घाटलोडिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में 562 रियासतों का एकीकरण कर एक और अखंड भारत का निर्माण किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकता के उसी मंत्र को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ से साकार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर कटक से कच्छ और कश्मीर से कन्याकुमार तक एक भारत बनाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण के जरिए सरदार पटेल को सच्चे अर्थ में श्रद्धांजलि दी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यह प्रतिमा भारत के सामर्थ्य और गौरवशाली इतिहास का श्रेष्ठ प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास की राजनीति स्थापित की है, उनके नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र के माध्यम से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री उपस्थित सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी सरदार साहब को याद करके और स्वदेशी को जीवन का एक हिस्सा बनाकर विकसित भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि हम सभी एक और नेक बनकर 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए कटिबद्ध बनें।
इस यूनिटी मार्च में शामिल सभी लोगों ने स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए योगदान देने की सामूहिक शपथ ली। अहमदाबाद महापौर प्रतिभा जैन ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित यूनिटी मार्च सरदार पटेल को सच्चे अर्थ में श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, प्रभारी मंत्री ऋषिकेश पटेल, राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला, सांसद दिनेशभाई मकवाणा और नरहरिभाई अमीन, महानगर प्रभारी रजनीभाई पटेल, शहर के विधायक, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरकभाई शाह, बाल संरक्षण आयोग की चेयरमैन धर्मिष्ठाबेन गज्जर, मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि, शहर पुलिस आयुक्त जी एस मलिक, जिला कलेक्टर सुजीत कुमार, जिला विकास अधिकारी विदेह खरे समेत कई लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 hrs agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
1 day agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
3 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
5 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
6 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
9 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines