Rajkot Hotel Bomb Threat: गुजरात में राजकोट जिले के 10 होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। धमकी भरे ईमेल में होटल इंपीरियल पैलेस, ग्रैंड रीजेंसी, होटल सयाजी, होटल सीजन आदि का जिक्र है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी होटलों में चेकिंग की जा रही है। राजकोट के प्रतिष्ठित होटलों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच की जा रही है। जिन होटलों को धमकी दी गई है, उनमें कावेरी भाभा भी शामिल है। पुलिस को पौने एक बजे धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। जिसमें इन सभी होटलों को बम से उड़ा देने का जिक्र था।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! बिहार-बंगाल में तूफान-बारिश; जानें ओडिशा में अब कैसे हालात? पढ़ें साइक्लोन DANA पर ताजा अपडेट
हाल में कई फ्लाइट्स को भी ऐसी धमकियां मिली थीं। अब होटलों को लेकर भी धमकियां सामने आने लगी हैं। पुलिस के अनुसार कुछ होटलों में तलाशी अभियान पूरा हो चुका है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लिया है। सभी होटलों को खंगाला जाएगा। त्योहारी सीजन में इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद होटल संचालकों में दहशत का माहौल है। क्राइम ब्रांच के अलावा एसओजी, एलसीबी की टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि किसी ने शरारत या अफवाह फैलाने के लिए इस प्रकार का ईमेल भेजा है।
कई फ्लाइट्स को मिल चुकीं धमकियां
इससे पहले इस प्रकार की धमकियां कई फ्लाइट्स को मिल चुकी हैं। शुक्रवार को ही 27 फ्लाइट्स में बम की सूचना मिली थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक स्पाइसजेट, विस्तारा और इंडिगो समेत 7-7 उड़ानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। जबकि एयर इंडिया की 6 फ्लाइट्स धमकियों की वजह से प्रभावित हुई हैं। पिछले लगभग दो सप्ताह की बात करें तो अब तक 275 से अधिक फ्लाइट्स में इस प्रकार की धमकियां सामने आ चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों की जांच कर रही हैं। कई फ्लाइट्स को धमकियों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।
यह भी पढ़ें:Bomb Threat: तिरुपति के 3 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रग रैकेट सरगना के नाम से आई ईमेल
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines