Bomb Threat: तिरुपति के 3 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रग रैकेट सरगना के नाम से आई ईमेल

Bomb Threat News: एक बार फिर बम विस्फोट किए जाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी होटलों को दी गई है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होटलों में एक ईमेल आया, जिसमें होटल को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश लिखा था।

Bomb Threat to Tirupati Hotels

बम विस्फोट की धमकी मिलते ही होटलों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

Bomb Threat to Tirupati Hotels: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 3 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई। ईमेल देखते हुए होटल मैनेजरों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्कवाड के साथ पुलिस ने होटलों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

जांच में पुष्टि हुई है कि धमकी एक अफवाह थी, जिसका मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था। ईमेल में कथित तौर पर ड्रग सरगना जाफर सिद्दीक का नाम था, जिसे इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था- ‘TN CM शामिल’। पुलिस अब उस सोर्स का पता लगाने में जुटी है, जिससे ईमेल भेजा गया। वहीं होटलों में चैकिंग के बाद संतुष्ट होने पर ही चेक इन और चेक आउट की परमिशन दी गई।

विज्ञापन
Bomb Threat Email

Bomb Threat Email

क्या लिखा था ईमेल में?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लीला महल, कपिला तीर्थम और अलीपीरी इलाकों में स्थित 3 निजी होटलों को गुरुवार शाम को ईमेल के ज़रिए धमकियां मिलीं। धमकी भरे ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था कि पाकिस्तानी ISI सूचीबद्ध होटलों में इम्प्रोवाइज्ड ED सक्रिय करेगी। रात 11 बजे तक होटल खाली करवाएं! TN CM शामिल हैं। यह ईमेल गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को शाम 5.30 बजे के आसपास होटलों को भेजे गए थे।

ईमेल में कहा गया है कि जाफर सादिक की गिरफ्तारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है और स्कूलों-होटलों में इस तरह की घटनाएं एमके स्टालिन परिवार की इस मामले में संलिप्तता से ध्यान हटाने के लिए आवश्यक हैं। डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सिद्दीक को इस वर्ष फरवरी में तमिलनाडु में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब उनकी रिहाई चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई 15 दिन से दुनियाभर में मशहूर एयरलाइंस की फ्लाइट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ