गुजरात में बच्चों के पोषण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एक ओर सरकार ‘कुपोषण मुक्त गुजरात’ का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर हकीकत यह है कि लाखों स्कूली बच्चों के भोजन में कटौती की जा रही है और बड़ी संख्या में बच्चे अब भी कुपोषण का शिकार हैं.
राज्य की 32 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 38 लाख छात्रों को मिलने वाले पोषक नाश्ते में कटौती कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, पहले जहां बच्चों को लगभग 50 ग्राम नाश्ता दिया जाता था, वहीं अब इसे घटाकर औसतन करीब 38 से 46 ग्राम कर दिया गया है. यह कटौती ऐसे समय में की गई है जब राज्य में लगभग 2 लाख बच्चे अब भी कुपोषित बताए जा रहे हैं, जो सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े करता है.
वर्ष 2024 में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री पोषण अल्पाहार योजना’ का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना था. इसके तहत कक्षा 8 तक के छात्रों को मिड-डे मील के अलावा सुबह पोषक नाश्ता देने की व्यवस्था की गई थी. लेकिन इस योजना के लिए प्रति छात्र केवल ₹5 का बजट तय किया गया, जिसमें अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, कई जगहों पर एनजीओ के माध्यम से भोजन पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह भोजन बच्चों तक पहुंचते-पहुंचते ठंडा हो जाता है. वहीं स्थानीय स्तर पर खाना बनाने वालों को अपेक्षाकृत कम भुगतान मिलने की बात भी सामने आई है. पहले बच्चों को सप्ताह में एक दिन ‘सुखड़ी’ दी जाती थी, जो पोषण के लिहाज से अहम मानी जाती थी. इस योजना पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें;UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य बनेगा गुजरात? विधान सभा में पेश हुआ बिल
नाश्ते की मात्रा कम होने से कक्षा 5 से 7 तक के बड़े बच्चों के लिए यह भोजन अपर्याप्त माना जा रहा है. कई मामलों में बच्चों को सिर्फ एक चम्मच चाट या कुछ टुकड़े ही मिल पा रहे हैं. मिड-डे मील से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि प्रति छात्र नाश्ते की राशि ₹5 से बढ़ाकर कम से कम ₹7 की जाए, ताकि बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन मिल सके.
गुजरात में बच्चों के पोषण को लेकर यह स्थिति चिंताजनक है. एक तरफ सरकारी कार्यक्रमों में महंगे भोज पर खर्च हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बच्चों के भोजन में कटौती से उनकी सेहत पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
यह भी पढ़ें;‘विकास के नाम पर बीजेपी ने छीनी जमीन’, राहुल गांधी ने आदिवासी अधिकार सम्मेलन में बोला
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
18 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines