Lok Sabha Seat Vadodara (भूपेंद्र सिंह ठाकुर) : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। पार्टियां अब उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। भाजपा अबतक दो लिस्ट जारी कर चुकी है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन लिस्ट जारी होते ही पार्टी में ही आपसी फूट खुलकर सामने आ गई और बगावत के सुर भी बुलंद हो गए हैं। इस पर गुजरात बीजेपी ने आनन-फानन में वडोदरा की पूर्व मेयर और वर्तमान में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति पंड्या को सस्पेंड कर दिया।
भाजपा ने दूसरी लिस्ट में गुजरात के लिए सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी ने वडोदरा से तीसरी बार मौजूदा सांसद रंजनबेन भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि ज्योति पंड्या खुद को इस सीट से प्रबल दावेदार मान रही थीं।
रंजन भट्ट को टिकट मिलने से नाराज थीं ज्योति पंड्या
लिस्ट में रंजन भट्ट का नाम देखकर ज्योति पंड्या का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी की ऐसी क्या मजबूरी है कि खराब परफॉर्मेंस के बाद भी रंजन भट्ट को तीसरी बार उम्मीदवार बनाना पड़ा। ज्योति पंड्या के इस बयान पर पार्टी ने सख्त एक्शन लेते हुए प्राथमिक सदस्यता के साथ उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया।
28 साल से पार्टी से जुड़ी थीं ज्योति पंड्या
गौरतलब है कि ज्योतिबेन पंड्या पिछले 28 सालों से पार्टी से जुड़ी हुई थी। पिछले दिनों सीएम भूपेंद्र पटेल और बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल दोनों ने ही विकास की दौड़ में पीछे रह जाने को लेकर वडोदरा के नेतृत्व पर तंज कसा था। इसके बाद भी पार्टी ने तीसरी बार रंजन भट्ट पर भरोसा जताया है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
23 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines