Gujarat weather forecast October 2025 IMD predictions: गुजरात में अक्टूबर 2025 में मौसम करवट लेगा, गुजरातवासियों को मानसून की विदाई के साथ पूरे महीने सुहावना मौसम देखने को मिल सकता है.भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस महीने राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.यहां शुरुआती हफ्तों में गर्मी रहेगी.आसमान साफ रहेगा और नमी बनी रहने की उम्मीद है.
1 से 15 अक्टूबर के बीच सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
IMD के अनुसार अक्टूबर के 31 दिन किसानों, पर्यटकों और शहरवासियों के लिए राहत लेकर आएंगे.1 से 15 अक्टूबर के बीच सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है.इसके बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: पड़ेगा कोहरा और बर्फबारी…, अक्टूबर में कब से होगी ठंड की शुरुआत?
फेस्टिवल सीजन के दौरान दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं
गुजरात मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर 2025 में कच्छ में दिन में तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.वहीं, फेस्टिवल सीजन के दौरान दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.बता दें नॉर्थ ईस्ट में मानसून की शुरुआत 15 अक्टूबर के बाद होगी.लेकिन इसका गुजरात में सीमित असर रहेगा.
कम नमी से फसलें रहेंगी सुरक्षित, लेकिन किसानों को सिंचाई पर रखनी होगी नजर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले महीने फसल कटाई का सुनहरा मौका है.प्रदेश में कम नमी से फसलें सुरक्षित रहेंगी, लेकिन किसानों को सिंचाई पर अभी भी नजर बनाए रखने की जरूरत है.वहीं, पर्यटन के लिहाज से अक्टूबर गुजरात घूमने का आदर्श समय है.यहां कच्छ में रण उत्सव होगा और ऐसे मौसम में गिर के जंगलों में वन्यजीव सैर का मजा ले सकते हैं, जहां उन्हें शेर देखने को मिल सकते हैं.मौसम विभाग का किसानों और लोगों से अपील है कि वे मौसम ऐप्स के जरिए अपडेट रहें.
ये भी पढ़ें: गुजरात में ‘समुद्र से समृद्धि’ परियोजना, 34200 करोड़ लागत; 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
1 day agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines