---विज्ञापन---

देश angle-right

IMD Weather Update: पड़ेगा कोहरा और बर्फबारी…, अक्टूबर में कब से होगी ठंड की शुरुआत?

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में देशभर में ठंड की शुरुआत होगी। कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतम औसतन तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान खासकर 18-22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast October 2025: अक्टूबर में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरा पड़ने और पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सितंबर के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। अक्टूबर से उत्तर भारत का मौसम करवट लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर 2025 में दिल्ली-NCR समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

---विज्ञापन---

दिल्ली और नोएडा में रात में 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में देशभर में ठंड की शुरुआत होगी। कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतम औसतन तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान खासकर 18-22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें: मौसम को बिगाड़ते हैं El Nino और La Nina इफेक्ट, सर्दियों को लेकर क्या है IMD की भविष्यवाणी?

---विज्ञापन---

पड़ेगा घना कोहरा, पॉल्यूशन बढ़ाएगा परेशानी

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में अक्टूबर महीने के मध्य से ठंडी हवाएं चलना शुरू होंगी। जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी, इस दौरान हल्का कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है। IMD ने चेतावनी दी है कि महीने के अंत तक एनसीआर में घना कोहरा देखा जा सकता है।

मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान, ऊंचाई पर पड़ेगी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में दिन का तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान 5-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले एरिया में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से तेज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहेगा। यहां तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2025 02:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola