Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात में पुल हादसा ‘एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड’? विपक्षी नेताओं ने BJP पर साधा निशाना

गुजरात में पुल हादसे के बाद भाजपा सरकार घिर गई है। विपक्षी दल के नेता भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्षी दल का सवाल है कि अब भाजपा सरकार इस हादसे पर क्या कहेगी? यह हादसा क्या एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 9, 2025 18:34
Gujarat News, Bhartiya Janata Party, Barodra, Mahisagar River Bridge, BJP, Congress, गुजरात खबर, भारतीय जनता पार्टी, वडोदरा, महिसागर नदी पुल, बीजेपी, कांग्रेस
गुजरात पुल हादसे के बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा

गुजरात के वडोदरा के महिसागर नदी पर बना पुल बीच का हिस्सा ढह जाने से करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से विपक्षी नेता भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल गुजरात के इस हादसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्ष पूछ रहा है कि यह हादसा एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड है।

कांग्रेस ने इसे बताया भाजपा का भ्रष्टाचार

कांग्रेस ने पुल हादसे को दुखद घटना बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस का दावा है कि जिले को लोग लगातार इस पुल को लेकर शिकायत कर रहे थे। लोगों का कहना था कि यह हिल रहा है और गिर जाएगा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना से पहले पुल की मरम्मत पर काफी पैसा खर्च किया गया था। इसके बाद भी पुल ढह गया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि किसी भी ठेकेदार को ऑर्डर मिलने के बाद उससे कमीशन लिया जाता है। इसी ठेकेदार सही तरीके से काम कर नहीं पाता है। कांग्रेस ने इसे भाजपा का भ्रष्टाचार बताया है।

TMC ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस ने भी पुल हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। TMC ने पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केगृह राज्य में पुल ढहने जैसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। हम फोटो खिंचवाने वाले प्रधानमंत्री से एक सवाल पूछना चाहते हैं: क्या यह एक्ट ऑफ गॉड है या फ्रॉड? TMC ने आगे कहा कि वे पीएम के जवाब का इंतजार करेंगे। क्योंकि वो जनता के पैसे पर विदेश घूमने, डांस ड्रिल और पीआर स्टंट करने में बिजी हैं।

सांसद महुआ मोइत्रा ने भी घेरा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि गुजरात पुल हादसे की तरह कई मामलों में कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा की राज्य सरकारें कांवड़ियों के रास्तों पर रेस्टोरेंट के नाम रखने और वैध बंगाली मजदूरों को जेल में बंद करने पर तुली हुई है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। उन्होंने इस हादसे में अपन परिजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घटना में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

First published on: Jul 09, 2025 05:48 PM

संबंधित खबरें