Gandhinagar Lok Sabha Election : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई। सभी की निगाहें देश के बड़े नेताओं पर टिकी हैं। इस लिस्ट में देश के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह का नाम आता है। आइए जानते हैं कि अमित शाह के खिलाफ कितने मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
अमित शाह ने भरा नामांकन पर्चा
गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल और कई विधायक-भाजपाई मौजूद थे। इस सीट से कभी भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवानी चुनाव लड़ते थे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। पिछले चुनाव 2019 में अमित शाह इस सीट से सांसद बने थे।
यह भी पढ़ें : बसपा ने जारी की छठी लिस्ट, वाराणसी-फिरोजाबाद में बदला उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट
अमित शाह को 11 मुस्लिम प्रत्याशी देंगे चुनौती
गांधीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से सोनल पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार अमित शाह के खिलाफ 11 मुस्लिम उम्मीदवार उतरे हैं। सभी मुस्लिम प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। आपको बता दें कि गुजरात की सभी सीटों पर एक चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे ‘यमराज’, लोकसभा चुनाव में दिख रहे अजब-गजब रंग
देखें मुस्लिम उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दीन मोहम्मद सैयद : निर्दलीय
उमिया अली भाई : निर्दलीय
बागवान बहादुर शाह गुल मोहम्मद : निर्दलीय
मेहबूब रंगरेज : निर्दलीय
मोहम्मद आवेश शेख : धनवान भारत पार्टी
मलिक मकबूल शाकिब : निर्दलीय
पठान इम्तियाज खान : निर्दलीय
शाहनवाज खान : निर्दलीय
नवसाद आलम मलिक : निर्दलीय
मोहम्मद दानिश : बहुजन समाज पार्टी
तनवीरुद्दीन इल्मुद्दीन शेख : निर्दलीय
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines