Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

पाकिस्तानियों के लिए गुजरात सरकार का खास प्लान, तैयार की 438 लोगों की लिस्ट

गुजरात सरकार की तरफ से राज्य में रह रहे 438 पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट बनाई गई है। राज्य सरकार की तरफ से 1 को पाकिस्तान भेज दिया गया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 26, 2025 11:05
Gujarat News in Hindi (1)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द करने का निर्देश दिया गया है। इसी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें अपने राज्यों से पाकिस्तानी लोगों को वापस भेजने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए गुजरात सरकार द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

438 पाकिस्तानियों की लिस्ट

गुजरात सरकार की तरफ से राज्य में रह रहे 438 पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट बनाई गई है। इतना ही नहीं, गुजरात सरकार ने तो इन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की भी योजना बना ली है। जानकारी के अनुसार, गुजरात में 438 पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग-टर्म वीजा पर हैं। इसमें से अहमदाबाद में 77, कच्छ में 50, सूरत में 44 और राजधानी गांधीनगर में 29 पाकिस्तानी नागरिक हैं। इसके अलावा, गुजरात में शर्ट-टर्म वीजा पर 7 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 5 पाकिस्तानी नागरिक शर्ट-टर्म वीजा पर हैं। वहीं बाकी के 2 में से एक पाकिस्तानी भरूच में है और एक पाकिस्तानी वडोदरा में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Gujarat: सूरत में पकड़े गए 100 से अधिक बांग्लादेशी, अब तक 457 लोग हिरासत में

1 को भेजा पाकिस्तान

राज्य सरकार द्वारा गुजरात में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भेजने का काम तेज हो गया है। राज्य के गृह विभाग ने इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट तैयार कर ली है। बता दें कि गृह विभाग ने सभी को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। गुजरात सरकार द्वारा शर्ट-टर्म वीजा पर भरूच में रह रही 71 साल की शाहिदा बीबी को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2025 11:05 AM

संबंधित खबरें