गुजरात सरकार ने जरूरत के समय राज्य के दूरदराज गांवों के लोगों को नजदीकी स्थान पर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं देने के लिए उप-जिला अस्पतालों के निर्माण का दृष्टिकोण अपनाया है। इसी के तहत अरावली जिले के भिलोदा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 43 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त 125 बिस्तरों वाले उप-जिला अस्पताल में अपग्रेड किया गया है।
राज्य सरकार ने अरावली जिले को 282 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात दी है। मोडासा में न्यू कंस्ट्रक्शन प्रेस्टीजियस बस पोर्ट का उद्घाटन हुआ। 15 करोड़ रुपये की लागत से रोड बनेंगी। 140 करोड़ रुपये की लागत से लड़के और लड़कियों के छात्रावास, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, नगर पालिका के विकास कार्य, स्कूलों में स्मार्ट क्लास आदि का लोकार्पण किया। अब 24 घंटे बिजली, अच्छी रोड कनेक्टिविटी और हेल्थ सर्विस गांवों तक पहुंच गई हैं।
लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
सरकार ने सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल स्थापित करने की योजना बनाई है ताकि जरूरत के अनुसार, जिला मुख्यालयों के समान सिविल अस्पताल तालुकाओं में भी बनाए जा सकें। ऐसे में 16 तालुकाओं (Talukas) में 100 बिस्तरों की सुविधा समेत अलग-अलग सर्विस मौजूद हैं। द्वारका जिले के 2 क्षेत्रों में (निजार और कल्याणपुर) आदिवासियों के लिए कई अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। एजुकेशन, हेल्थ, आवास, कनेक्टिविटी, पानी की सप्लाई जैसे एरिया में बेहतरीन सुविधाएं हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंच पाएं।
इसके अलावा, हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं वाला प्रतिष्ठित बस पोर्ट और अत्याधुनिक समरस छात्रावास इसके उदाहरण हैं। राज्य में बेटों और बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नमो लक्ष्मी और नमो सरस्वती योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें- गुजरात में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू, 139 करोड़ के टेंडर्स हुए मंजूर; जानें क्या है मास्टर प्लान