Gujarat Famous Diwan Beach Reopened: गुजरात के सबसे मशहूर दीवान बीच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने दीवान बीच लगाए गए बैन को हटा दिया गया है। इसी साथ ही दीवान बीच पर लोग शराब पीने की भी अनुमति दी गई है। गुजरात सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि आने वाले त्यौहारों के चलते दीवान बीच पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसी के साथ बीच के आसपास मौजूद होटलों के बिजनेस को फिर से बढ़ावा मिलेगा।
टूरिस्ट्स के लिए फिर से खुला दीवान बीच
बता दें कि, मानसून के दौरान समुद्र का लेवल बढ़ने पर गुजरात सरकार द्वारा दीवान बीच पर 1 जून से 31 अगस्त तक बैन लगा दिया गया था। हालांकि समय पूरा होने से पहले ही गुजरात सरकार ने इस मशहूर बीच पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। मालूम हो कि दीवान बीच गुजरात के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। काफी समय तक पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने पर रोक थी। कल शाम 6 बजे बैन हटा लिया गया। त्योहारों के दौरान समुद्र तट बंद होने से दीव खाली हो गया था। सरकार द्वारा बीच खोलने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसी के साथ बीच के आसपास मौजूद होटलों के बिजनेस को फिर से बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात CM भूपेन्द्र पटेल का प्रभाव कानून को लेकर अहम फैसला, जानें पूरी डिटेल
क्यों लगा था प्रतिबंध?
पिछले 1 जून से 3 महीने के लिए दीव के सभी समुद्र तटों पर नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मॉनसून के दौरान समुद्र में भारी लहरें देखने के बाद यह फैसला लिया गया था। अक्सर ही दीव में नागवा और घोघला समुद्र तटों पर पर्यटकों की अधिक भीड़ रहती है। किसी भी जनहानि या किसी त्रासदी से बचने के लिए दीव प्रशासन ने यह फैसला लिया। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए समुद्र तट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines