Gujarat BJP Membership Campaign 2024: इन दिनों पूरे देश में बीजेपी का सदस्यता अभियान-2024 चलाया जा रहा है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली। वहीं आज (3 सितंबर 2024) गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया है। इस दौरान सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बीजेपी सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने ली बीजेपी की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। भाजपा के कार्यकर्ता ही देश को पहले रखकर सेवा काम करते हैं। पूरे भारत में भाजपा ही एक पार्टी है, जिसका एक साधारण कार्यकर्ता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बन रहा है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन हमें मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को गुजरात से 1 करोड़ 88 लाख वोट मिले थे।
यह भी पढे़ें: World Deaf Shooting Championships: गुजरात के मोहम्मद मुर्तुजा ने जीते 2 मेडल, जानिए कैसे
गुजरात में 2 करोड़ का लक्ष्य
अहमदाबाद के बोदकदेव स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेन्द्र पटेल से साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी, सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्ष और मेयर को बीजेपी की नई सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि भाजपा देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो हर 6 साल में सदस्यता पूरी करती है और नई सदस्यता की प्रक्रिया करती है। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की. प्राथमिक सदस्य बनाने के बाद उन्होंने सक्रिय सदस्य बनाने का अनुरोध किया और इस बार गुजरात में उन्होंने 2 करोड़ का लक्ष्य रखा है।
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines