हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Election results 2022: कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने की आत्महत्या की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन

Bharatbhai Solanki: गुजरात विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान EVM से छेड़छाड़ के कथित प्रयासों के विरोध में गांधीधाम से कांग्रेस उम्मीदवार भरतभाई वेलजीभाई सोलंकी ने अपने गले में फंदा बांध लिया और आत्महत्या की कोशिश की।

खबर लिखे जाने तक सोलंकी भाजपा के मालती किशोर माहेश्वरी से 15,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ईवीएम को ठीक से सील नहीं किया गया था। मतगणना कक्ष में ईवीएम से छेड़छाड़ के कथित प्रयासों के खिलाफ परेशान नजर आ रहे सोलंकी फिर धरने पर बैठ गए और गले में फंदा बांध दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1600775886395277313

1995 से अब तक चुनाव नहीं हारी है भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 1995 के बाद से गुजरात में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। रुझानों के अनुसार 182 सीटों में से 155 पर आगे है। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है, लेकिन इतने बड़े जनादेश के साथ कभी कोई पार्टी चुनाव नहीं जीती है।

भाजपा को अब तक 53.62 प्रतिशत वोट मिले हैं, कांग्रेस को 26.57 फीसदी और आप 12.80 फीसदी। गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का निशान 92 है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें