---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात में घटे CNG-PNG के दाम, 7 रुपए तक हुए कम

गुजरात: दीवाली से पहले गुजरात के लोगों को सरकार ने तोहफा दिया है। यहां सोमवार को सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट 10 परसेंट तक घटा दिया है। जिससे इसका सीधा फायदा लोगों की जेब पर पड़ेगा। इतना ही नहीं सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा […]

गुजरात: दीवाली से पहले गुजरात के लोगों को सरकार ने तोहफा दिया है। यहां सोमवार को सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट 10 परसेंट तक घटा दिया है। जिससे इसका सीधा फायदा लोगों की जेब पर पड़ेगा। इतना ही नहीं सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।

अभी पढ़ें ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे किसानों की तीनों CEOs के साथ बैठक, किसानों ने दी बड़ी चेतावनी

---विज्ञापन---

गुजरात सरकार के इन फैसलों को राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब सीएनजी पर वैट में कटौती होने के बाद उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा। वहीं, पीएनजी में उपभोक्ताओं को 5 से 6 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें इस राज्य ने दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का किया ऐलान

सरकार पर सीएनजी और पीएनजी में राहत देने पर करीब 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके अलावा एलपीजी में राहत से सरकार पर भी कुल 1650 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार के इस एलान से करीब 35 लाख एलपीजी धारकों को फायदा होगा। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हैं। इन दिनों आप, कांग्रेस और बीजेपी मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 17, 2022 04:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola