Ahmedabad Plane Crash Update: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की जांच जारी है। इसकी जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम कर रही है। दो दिन पहले उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें हादसे की वजह के बारे में बताया। इस टीम को संजय कुमार सिंह द्वारा लीड किया जा रहा है, जिसमें कुल 5 सदस्य हैं। इसमें संजय कुमार सिंह के अलावा, वैष्णव विजयकुमार, विपिन वेणु वरकोठ, जसबीर सिंह लर्हगा और वीरारागवन के का नाम शामिल है।
संजय कुमार सिंह
इस टीम का नेतृत्व संजय कुमार सिंह कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कुमार सिंह इस समय AAIB में निदेशक के पद पर तैनात हैं। उनकी उम्र 56 साल है, जिन्हें करीब 15 साल का एक्सपीरियंस बताया जा रहा है। उनका यह एक्सपीरियंस विमानन सुरक्षा में है। अपने करियर में उन्होंने करीब 300 रिपोर्ट जारी की हैं, जो 15 हादसों और कई बड़ी घटनाओं से जुड़ी थीं। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और MBA किया है।
विपिन वेणु वरकोठ
इस टीम में दूसरा नाम विपिन वेणु वरकोठ का है। वह अभी DGCA के मुंबई कार्यालय में वायु सुरक्षा के असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हैं। एविएशन रेगुलेटर के तौर पर उनको भी करीब 15 साल का अनुभव बताया जा रहा है।
वीरारागवन के
वीरारागवन के DGCA के मुंबई ऑफिस में विपिन वेणु वरकोठ के साथ काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरारागवन को एयर सेफ्टी में अभी 4 साल का एक्सपीरियंस है। वह दिल्ली में एयर सेफ्टी ऑफिसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं, जहां करीब 9 साल तक रहे। इसके अलावा, वह चेन्नई में एनालिसिस इंजीनियर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
जसबीर सिंह लर्हगा
जसबीर सिंह लर्हगा 10 सालों से भी ज्यादा समय से AAIB में काम कर रहे हैं। उनके करियर में 2020 कोझिकोड एयर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटना समेत कई हादसे शामिल हैं, जिनकी उन्होंने जांच की है। AAIB के अलावा जसबीर ने DGCA, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और पवन हंस को भी अपनी सेवाएं दी हैं।
वैष्णव विजयकुमार
इस टीम के आखिरी और 5वें सदस्य वैष्णव विजयकुमार हैं। वह DGCA में एयर सेफ्टी ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पहले भी कई प्लेन क्रैश हादसों की जांच की है। साथ ही वह एविएशन सेक्टर से जुड़े कई पेचीदा केस की जांच में भी शामिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines