---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

अहमदाबाद: हथौड़े लेकर किन्नरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, डरे परिवार ने कमरे में छिपकर बचाई जान

Ahmedabad News: अहमदाबाद के जूना वाडज इलाके में 10 किन्नरों ने एक परिवार पर हमला कर घर खाली करने की धमकी दी। किन्नरों ने हथौड़े और डंडे से घर में तोड़फोड़ की।

---विज्ञापन---

Ahmedabad News (भूपेंद्रसिंह ठाकुर): अहमदाबाद के जूना वाडज के एक रिहायशी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 किन्नरों की एक टोली एक घर में घुस आई।

हथौड़ा और डंडे लेकर घर में घुसे किन्नरों ने घर में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनके सामने जो भी आया, चाहे वह गाड़ी हो या फिर घर का कोई भी सामान, उन्होंने तहस-नहस करना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

हालांकि, जान बचाने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर के एक कमरे में छिप गए। इस दौरान किन्नरों ने घर में रखी डाइनिंग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य घरेलू सामान के साथ ही बाहर खड़ी ऑडी कार और दोपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इसके साथ ही किन्नरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। किन्नरों का यह पूरा आतंक सीसीटीवी में कैद हो गया।

---विज्ञापन---

पुलिस को दी जानकारी

घर में रहने वाली शिवानी व्यास ने तुरंत ही पुलिस कंट्रोल को फोन किया और इस घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और ट्रांससेक्सुअलों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सीसीटीवी के आधार पर वाडज पुलिस ने इन तमाम के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह किन्नर मकान मालिक से यह मकान खाली करवाकर इसमें अपने चेलों को रखना चाहते थे और इसके चलते उन्होंने पहले भी कई बार मकान खाली करने को लेकर धमकी दी थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुजरात में HMPV का एक और मामला; 4 साल का बच्चा निकला पॉजिटिव

First published on: Jan 31, 2025 02:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola