हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या पंजाब के बाद अब गुजरात का नंबर, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्यों जताई हैरानी?

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने गुजरात को लेकर सवाल उठाया है. पंजाब, कर्नाटक और झारखंड के दौरे के बाद अब गुजरात में स्कूलों के ऑडिट के संकेत मिले हैं.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने गुजरात में स्कूल ऑडिट को लेकर बड़ा संकेत दिया है [Photo-ANI]

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने अब गुजरात को लेकर एक सवाल उठाया है. आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के अलावा कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक और झारखंड का दौरा करने के बाद दीपके ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि अभी तक कोई उनसे गुजरात जाने के लिए नहीं कह रहा है. उनके इस बयान से संकेत मिल रहा है कि CJP की ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम अब गुजरात का रुख कर सकती है.

‘पंजाब क्यों नहीं जाते?’ हमने वहां भी जाकर देखा

अभिजीत दीपके ने कहा कि जिन राज्यों को लेकर उनकी टीम पर सवाल उठाए गए, वहां उन्होंने जाकर स्कूलों की स्थिति देखी. उन्होंने कहा, ‘आप पंजाब क्यों नहीं जाते? हम गए. आप झारखंड क्यों नहीं जाते? हम गए. आप कर्नाटक क्यों नहीं जाते? हम गए. हैरानी है कि कोई अभी तक गुजरात के बारे में नहीं पूछ रहा.’दीपके के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वह खुद या CJP की टीम गुजरात जाकर वहां के सरकारी स्कूलों का ऑडिट कर सकती है.

बीजेपी शासित राज्यों से शुरू हुई थी मुहिम

CJP की टीम इससे पहले महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला चुकी है. इन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर CJP से सवाल किए गए कि उसकी टीमें पंजाब और विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में स्कूलों का दौरा क्यों नहीं कर रही हैं. इसके बाद टीम ने पंजाब, कर्नाटक और झारखंड के कुछ स्कूलों का दौरा किया.

विज्ञापन

हालांकि, पंजाब दौरे के बाद CJP को एक अलग तरह के सवालों का सामना करना पड़ा. टीम ने आम आदमी पार्टी सरकार के एक मॉडल स्कूल का वीडियो साझा किया और उसकी तारीफ की. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि भाजपा शासित राज्यों के खराब स्कूलों को दिखाया जा रहा है, जबकि पंजाब में करीब दो साल पहले बने एक स्कूल की तारीफ की गई. कुछ यूजर्स ने इसे पंजाब सरकार का प्रचार और PR बताया. CJP पर सवाल उठाने वालों ने यह भी कहा कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के कई बड़े नेता पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं.

यूपी में भी तेज हुई ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम

इस बीच CJP ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी मुहिम तेज कर दी है. पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने मंगलवार को नोएडा के एक स्कूल के शौचालय की स्थिति का वीडियो साझा कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. इसके कुछ देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके ऑडिट के बाद गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

वहीं, CJP नेता आशुतोष रांका ने भी यूपी में पार्टी की गतिविधियां बढ़ने का संकेत दिया. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री’, अगर यही करना है तो यूपी के सारे स्कूल बंद करने पड़ेंगे. कॉकरोच यूपी में घुस चुके हैं.’अब दीपके के गुजरात वाले बयान के बाद नजर इस बात पर है कि क्या CJP की टीम अगले चरण में गुजरात के सरकारी स्कूलों का दौरा करती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola