Owaisi Vs Giriraj: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी की हुई मौत पर सियासत तेज है। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला किया।
ओवैसी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें।’
ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्ना तो पाकिस्तान चले गए, लेकिन उनके वारिस के रुप में कई लोग बच गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी के मुंह से जब भी कुछ निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते।
झारखंड में हुई हिंसा पर भी गिरिराज ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा।’
पलामू में दो समुदायों के बीच हुई थी हिंसा
दरअसल, महाशिवरात्रि से पहले एक मस्जिद के सामने ‘तोरण द्वार’ लगाने को लेकर बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई थी। इसके बाद से पलामू के पनकी में धारा 144 लागू है। पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि स्थिति सामान्य है। गिरफ़्तारियां हुई हैं। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे।
यह भी पढ़ें: Irfan Solanki: कानपुर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने किया ऐसा काम, भड़क गए सपा विधायक इरफान सोलंकी, देखें Video
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
25 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines