---विज्ञापन---

दिल्ली

20 घंटे की पूछताछ के बाद कांग्रेस की यूथ विंग के अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, AI समिट प्रदर्शन मामले में हुई 7वीं गिरफ्तारी

रातभर पूछताछ के बाद कांग्रेस यूथ विंग के अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, AI समिट प्रदर्शन मामले में हुई छठी गिरफ्तारी

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 24, 2026 10:59
दिल्ली पुलिस ने उदय भानु से करीब 20 घंटे पूछताछ की।

AI Summit Congress Protest: दिल्ली पुलिस ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। उदय को सोमवार शाम को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन सारी रात चली पूछताछ के बाद सुबह दिल्ली पुलिस ने अलसुबह करीब साढ़े 4 बजे उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया। उदय को समिट में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

उदय ने जांच में पुलिस को सहयोग नहीं किया

दिल्ली पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु के पास थी तो क्या इस विरोध प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा बनाने में उदय भानु की अहम भूमिका थी? पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस को किसी तरह का सहयोग नहीं किया। ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने पुलिस को भटकाने की कोशिश की। पुलिस को उदय के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं, जिसके बाद ही गिरफ्तारी की गई है।

तिलक मार्ग थाने के बाहर CRPF तैनात की गई

बता दें कि उदय को गिरफ्तार करके तिलक मार्ग थाने में ही रखा गया है। पुलिस स्टेशन को बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। CRPF को थाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा किए जाने जाने का अंदेशा है। वहीं कांग्रेस ने उदय भानु की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया है। तिरुवल्लुर से कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने X पर पोस्ट भी लिखी है।

---विज्ञापन---

मामले में अब तक पुलिस 7 आरोपी पकड़ चुकी

बता दें कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। मामले में एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को मौके पर ही गिरफ्तार किया। चारों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 23 फरवरी को ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र यादव और ग्वालियर जिला अध्यक्ष राजा गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

First published on: Feb 24, 2026 10:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.