Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानें कब से और कितना लगेगा चार्ज

Yamuna Expressway New Toll Tax : अब दिल्ली से आगरा तक का सफर महंगा होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं कि कब से और कितना देना पड़ेगा टोल टैक्स चार्ज।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Sep 26, 2024 21:12
Yamuna Express Way
Yamuna Expressway (File Photo)

Yamuna Expressway Toll Charges : अगर आप प्रतिदिन दिल्ली से आगरा तक सफर करते हैं तो अब आपका सफर महंगा होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले लोगों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। यमुना प्राधिकरण ने एक बार फिर यमुना एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले मार्च 2022 में टोल की दरें बढ़ाई गई थीं। आइए जानते हैं कि कब से और कितना लगेगा चार्ज?

यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। टोल टैक्स की नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड की मीटिंग में टोल चार्ज बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। इससे पहले साल 2022 में टोल दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : नोएडा एयरपोर्ट को यमुना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी यह सड़क, जानें कब शुरू होगी आवाजाही?

जानें कितना लगेगा टोल टैक्स?

---विज्ञापन---

अगर कोई व्यक्ति अपनी कार से ग्रेटर नोएडा से आगरा जाएगा तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर 270 रुपये के बजाए 295 रुपये टोल टैक्स देना पड़ेगा। जहां बसों का टोल चार्ज 895 रुपये से बढ़ाकर 935 रुपये कर दिया गया है तो वहीं ओवर साइज वाहनों को 1760 रुपये के बजाए 1835 रुपये चार्ज देना पड़ेगा।

यह भी पढे़ं : बंगाल का भाजपा नेता यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार, कंबल वितरण में मची भगदड़ में कुचलकर तीन की हुई थी मौत

दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा

आपको बता दें कि 165 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। यह एक्सप्रेसवे मथुरा और अलीगढ़ से होकर जाता है। इस एक्सप्रेस के निर्माण होने से दिल्ली से लेकर आगरा तक का सफर आसान हो गया। अब लोग बिना किसी जाम में फंसे आगरा पहुंच जाते हैं। पहले दिल्ली से आगरा जाने में 4 घंटे लगते थे, लेकिन अब सफर सिर्फ 2.50 घंटे में पूरा हो जाता है।

First published on: Sep 26, 2024 09:02 PM

संबंधित खबरें