Soumaya Vishwanathan Murder Case Verdict: टेलीविजन पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के मर्डर केस में 15 साल बाद फैसला आया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पांचों आरोपियों को मामले में दोषी करार दिया है। अब पांचों को सजा पर बहस 26 अक्टूबर को होगी। साकेत कोर्ट ने बचाव एवं अभियोजन पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित किया था। सौम्या विश्वनाथन 30 सितंबर 2008 को रात साढ़े 3 बजे अपनी कार से घर लौट रही थीं, तब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इस हत्या का मकसद लूटपाट था।
यह भी पढ़ें: 3 मर्डर किए, इंश्योरेंस के 20 लाख हड़पे…20 साल बाद ‘जिंदा’ हुए पूर्व नेवी अफसर की Crime कुंडली
पांचों के खिलाफ पुलिस ने लगाया था मकोका
साउथ दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर सौम्या अपनी कार में मृत पाई गईं थीं। मामले में कोर्ट ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांचों पर मकोका लगाया था। पांचों मार्च 2009 से न्यायिक हिरासत में थे, जिन्हें अब दोषी करार दिया गया है। जल्दी ही सजा भी सुना दी जाएगी। वहीं बलजीत मलिक, रवि कपूर और अमित शुक्ला को 2009 में एक IT प्रोफेशनल जिगिशा घोष की हत्या मामले में भी दोषी करार दिया गया था। जिगिशा घोष की हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के बाद सौम्या विश्वनाथन की हत्या का राज खुला था।
यह भी पढ़ें: UP में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराये के मकान में चलता था देह व्यापार, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग
एक साल में दर्ज हुए थे पांचों दोषियों के बयान
निचली अदालत ने 2017 में जिगिशा घोष हत्या मामले में कपूर और शुक्ला को मौत की सजा और मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2018 में हाईकोर्ट ने कपूर और शुक्ला की मौत की सजा को भी उम्रकैद में बदल दिया था। वहीं सौम्या मर्डर केस में दिलचस्प बात यह रही कि आरोपियों ने मामले में अपने बचाव में कोई गवाह या सबूत पेश नहीं किया, फिर भी पांचों आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में ही पुलिस को एक साल लग गया। मार्च 2022 से मई 2023 तक सबूत गवाह पेश किए गए। इसके बाद कोर्ट में केस पर बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें दी, जिसके बाद अब आरोपी दोषी करार दिए गए।
संबंधित खबरें
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर हुआ एक्शन, जानें क्या है मामला?
9 mins agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
4 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
17 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
18 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
18 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
19 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines