हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में आज इन इलाकों में लग सकता है जाम, करण औजला के कॉन्सर्ट के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में शनिवार को पंजाबी पॉप सुपरस्टार करण औजला का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है। इसमें करीब 50000 फैंस के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़े इवेंट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अव्यवस्था से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। पढ़िए पूुरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

Delhi Traffic Police Advisory: होली से पहले दिल्ली में पंजाबी पॉप स्टार करण औजला का बड़ा लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने है। 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन होना है। इसमें हजारों फैंस के जुटने की उम्मीद है। इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यह प्लान शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास जारी रहेगा।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में शनिवार को पंजाबी पॉप सुपरस्टार करण औजला का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है। बता दें कि यह कॉन्सर्ट “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” का हिस्सा है। इसमें करीब 50000 फैंस के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़े इवेंट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अव्यवस्था से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Noida Flyway: नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले ध्यान दें, 24 दिन बंद रहेगी सड़क, पढ़ें

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि खास तौर पर BP मार्ग (बिश्मा पितामह मार्ग), लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। इसके अलावा इवेंट के दौरान JLN रेड लाइट, सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट, 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट), प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट, JLN गेट नंबर 5 के पास बारापुल्लाह कट, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-पॉइंट पर रूट डायवर्ट रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह BP मार्ग, लोधी रोड और JLN स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर 28 फरवरी की शाम जाने से बचें। पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले फैंस को मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि इसके लिए JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) सबसे सुविधाजनक है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ध्यान दें… आज AI समिट का समापन हैं, इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola