हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खून से लथपथ सीढ़ियों पर भागी..बीचबचाव कराने आई युवती को मारा चाकू, तिलक नगर हत्याकांड सच आया सामने

दिल्ली में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। वहीं, एक अन्य युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन

Tilak Nagar stabbing two women injured details in hindi: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, यहां दिनदहाड़े एक बदमाश ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, घायल दूसरी युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। इस पूरे हत्याकांड में पुलिस को किसी करीबी पर शक है।

शोर सुना तो पड़ोसी मदद के लिए भागे

जानकारी के अनुसार घटना शाम 4:30 बजे की है। यहां पहली मंजिल पर एक युवक 60 साल की वीना को चाकू मारकर भाग रहा था। वारदता देख तान्या ने जब उसका विरोध किया तो हमलावर ने उसे भी चाकू मारा और वहां से फरार हो गया। वीना की चीखने और मदद के लिए पुकारने पर आसपास रहने वाले लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया।

युवती की हालत गंभीर, इस अस्पताल में है भर्ती

इससे पहले की किसी को कुछ समझ आता हमलावर मौके से फरार हो गया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने वीना को तो मृत घोषित कर दिया। वहीं, तान्या की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह रघुवीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

क्या आपसी रंजिश का है मामला? पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार फिलहाल तान्या के बयान नहीं हुए हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि हमलावर का नाम राहुल है। बता दें फिलहाल जांच प्रारंभिक स्तर पर है। पुलिस ने हमलावर के मकसद और मरने वालों से उसके क्या संबंध हैं इस बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ये आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola