Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

T20 World Cup: ध्यान दें… आज दिल्ली में यहां लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

T20 World Cup: आज दिल्ली में जाम लगने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। गुरुवार को शाम से देर रात तक यह डायवर्जन जारी रहेगा। जाम से बचने से लिए पढ़े एडवाइजरी।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 12, 2026 12:50

दिल्ली में आज ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत आज मैच होना है। अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) में भारत और नामीबिया का मुकाबला होगा। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम की आशंका जताई है। जाम से बचने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कुछ रास्तों को बंद किया गया है तो कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

12 फरवरी की शाम 7 बजे फिरोजशाह कोटला में ICC टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच कड़ा मुकाबला होना है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि स्टेडियम के पास भीड़ होने के चलते कई सड़कों पर पाबंदी लगाई गई हैं। कहा कि यह एडवाइजरी शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक लागू रहेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Timing Change: DMRC ने बदली टाइमिंग, जानें आज कितने बजे मिलेगी आखिरी मेट्रो

पुलिस ने जाम से बचने के लिए इन मार्गों पर न जानें की सलाह दी है-

  • बहादुर शाह ज़फर मार्ग (आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक)।
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक)
  • राजघाट से जेएलएन मार्ग तक का हिस्सा

एडवायजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप के 6 क्रिकेट मैच खेले जा जाएंगे। 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च को खेले जाने हैं। पुलिस ने इन तारीखों को बेवजह स्टेडियम के पास से न गुजरने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

अलग-अलग दिन जारी रहेगा डायवर्जन

  • 12 फरवरी को शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक।
  • 13 फरवरी और 1 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक।
  • 16 फरवरी और 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

पार्किंग पर करते हुए पुलिस ने बताया कि स्टेडियम के पास सिर्फ स्पेशल पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों को पार्क करने दिया जाएगा। आम लोगों के लिए फ्री पार्किंग माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे रहेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से NCR को जोड़ेगा तिगांव बाईपास, सफर होगा आसान, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

First published on: Feb 12, 2026 12:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.