Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली CM हाउस के अंदर स्वाति मालीवाल से मारपीट के बाद स्टाफ से उनकी बहस का वीडियो सामने आया है। हालांकि News24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो मुख्यमंत्री आवास के अंदर का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वाति मालीवाल और मुख्यमंत्री आवास के अंदर तैनात स्टाफ कर्मी नजर आ रहे हैं। दोनों स्टाफ कर्मियों और स्वाति मालीवाल के बीच तीखी बहस हो रही है। वे स्वाति मालीवाल को बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं स्वाति मालीवाल भड़की हुई हैं और पुलिस को फोन करने की बात कह रही हैं। वीडियो करीब 52 सेकेंड का है।
स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
बता दें कि स्वाति मालीवाल ने आज 30 हजारी कोर्ट में धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज कराए हैं। वे जब कोर्ट पहुंची तो कार से उतरकर लंगड़ाकर चलते हुए दिखीं। वहीं केस की FIR भी सामने आ गई है, जिसमें उनके बयान दर्ज हैं। बीते दिन दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 3 अधिकारी स्वाति मालीवाल से मिलने उनके घर पहुंची। करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज किए गए।
देररात स्वाति मालीवाल का एम्स में मेडिकल कराकर विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। मामले में NCW ने भी संज्ञान लिया है और विभव कुमार को नोटिस जारी करके पेश होने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस की टीमें भी विभव की तलाश में जुटी हैं, लेकिन वह अभी तक सामने नहीं आया है। वह अपने घर पर भी नहीं है। उसकी पत्नी ने नोटिस भी लिया है, जिस वजह से विभव की मुश्किलं बढ़ती नजर आ रही हैं।
13 मई को हुई थी स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट
बता दें कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के PA विभव कुमार पर बदसलूकी, गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। गत 13 मई की घटना है। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए। स्वाति मालीवाल उनसे मिलने आई थीं कि मारपीट की शिकार हो गईं। इस मुद्दे पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
14 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines