VIDEO: जेल में फफक कर रोने लगा ठग सुकेश चंद्रशेखर, सेल में मिले डेढ़ लाख के Gucci के जूते

Sukesh Chandrasekhar,CCTV,jail sukesh,sukesh in jail,sukesh chandrasekhar in luxury jail

Sukesh Chandrasekhar CCTV: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के सेल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में सुकेश फफक-फफककर रोता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुकेश के सेल में जेल प्रशासन की टीम ने जांच अभियान भी चलाया। सेल से Gucci के जूतों के साथ डिजाइनर पैंट व अन्य चीजें भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर के सेल का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है। सीसीटीवी फुटेज में ठग सुकेश चंद्रशेखर जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने रोता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुकेश के सेल में मिले लग्जरी सामान

ठग सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी में विलासिता की वस्तुएं मिलीं हैं। मंडोली जेल के सीसीटीवी फुटेज में सुकेश को सेल में देखा जा सकता है। जमीन पर बिस्तर लगा है। साथ ही अंदर ही आलमारी में कुछ कपड़े और अन्य सामान दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने सुकेश के सेल की तलाशी ली है। इस दौरान दो जोड़ी पैंट, गुच्ची के जूते बरामद किए गए हैं। बरामद पैंट की कीमत 80 हजार रुपये और जूतों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ