Telangana: 'सीनियर ने बोलीं भद्दी बातें...' यह कहकर जूनियर डॉक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास, गवर्नर ने कहा- यह दर्दनाक है, जांच हो

Telangana, Warangal medical college, Junior Doctor Suicide Case, Hyderabad's Nizam's Institute of Medical Sciences, Telangana Governor Dr Tamilisai Soundararajan, Ragging Case Telangana

तेलंगाना की गवर्नर ने पूरे प्रकरण की जांच की बात कही है।

विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना के वारंगल जिले में एक जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसका इलाह हैदराबाद के निजाम इंस्टीट्यूट में चल रहा है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। परिवारवालों का आरोप है कि उनकी बेटी का सीनियर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था। वह छात्रा के बारें में भद्दे कमेंट कर रहा था।

गुरुवार को तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने पीजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा को गंभीर स्थिति में देखना दर्दनाक है। उसने रैगिंग की शिकायत की थी। रैगिंग का प्रकरण एक संवेदनशील मामला है। इस प्रकरण की पूरी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

22 फरवरी को ड्यूटी पर बेहोश मिली थी छात्रा

दरअसल, धारावती प्रीति वारंगल जिले के काकतीय मेडिकल कॉलेज में पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिता धारावती नरेंद्र का आरोप है कि चार दिन पहले सीनियर छात्र डॉक्टर सैफ ने एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बेटी को प्रताड़ित किया। शिकायत मिलने पर वारंगल पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि वारंगल के एक मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर ने 22 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसने एक वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। उसका वर्तमान में हैदराबाद के निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। वह ड्यूटी पर बेहोश मिली थी।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बनाई कमेटी

वहीं, काकतीय मेडिकल कॉलेज के अफसरों ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। अभी छात्रा के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद उसका बयान लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ