सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज

सराय काले खां क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सड़क को पूरी तरह से चालू करने के लिए बैरिकेडिंग को भी हटा दिया गया है।

Sarai Kale Khan and Nizamuddin Railway Station
विज्ञापन

दिल्ली में सराय काले खां और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जिस फुट ओवरब्रिज (FOB) का पिछले दो सालों से काम चल रहा था, उसे बुधवार को पूरा कर लिया गया है। इसकी वजह से पिछले दो सालों से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हो रही थी। दो साल बाद अब यात्री इस रास्ते पर सफर कर सकते हैं, क्योंकि सड़क को पूरी तरह से चालू करने के लिए बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। यात्री अब निजामुद्दीन स्टेशन और सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के बीच बिना रुके यात्रा कर सकेंगे।

दो साल से बंद था रास्ता

दिल्ली में सफर को आसान बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी में से एक निजामुद्दीन स्टेशन और सराय काले खां RRTS स्टेशन के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए FOB को खोल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक नया टार ब्लैकटॉप लगाकर सड़क की सतह को एडवांस किया गया है, जिससे सड़क का जीवन चक्र बढ़ जाएगा। इसी के साथ सराय काले खां एरिया में जाम को देखते हुए इस पहल से आवाजाही में काफी आसानी होने और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा

इस ब्रिज के शुरू होने से नोएडा और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। दरअसल, सराय काले खां नमो भारत स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 300 मीटर है। इसी वजह से सुरक्षित और सुविधाजनक पैदल रास्ता तय करने के लिए एक इस ब्रिज की जरूरत थी।

इसके अलावा, अधिकारियों ने ये भी बताया कि ‘RRTS स्टेशन के आगे का हिस्सा और छत के फिनिशिंग का काम अभी चल रहा है। स्टेशन पर 12 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट हैं, जो कॉनकोर्स को प्लेटफॉर्म स्तर से जोड़ती हैं। इनका भी काम पूरा किया जा चुका है, संचालन के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ