---विज्ञापन---

दिल्ली

PM मोदी ने मंत्रियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, अब BJP मुख्यालय में करेंगे यह काम

PM Modi Cabinet State Ministers: प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल राज्य मंत्री अब भाजपा के मुख्यालय में ड्यूटी देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। हर रोज सुबह से शाम तक मंत्री मुख्यालय में बैठेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

New Responsibility of BJP Ministers: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उनकी कैबिनेट के मंत्री अब दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में ड्यूटी देंगे। जी हां, नई पहल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को आदेश दिया है कि सरकार के राज्यमंत्री अब हफ्ते में 6 दिन सुबह से शाम तक पार्टी के मुख्यालय में बैठेंगे। सोमवार से शनिवार प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक राज्यमंत्रियों की भाजपा मुख्यालय में ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी केंद्रीय राज्य मंत्री पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई का जिम्मा इन सभी राज्यमंत्रियों का होगा।

यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान को ट्रंप की धमकी, लड़ना नहीं छोड़ोगे तो ट्रेड नहीं करेंगे, जानें India पर क्या असर पड़ेगा?

---विज्ञापन---

4 जुलाई तक इन मंत्रियों की लगी ड्यूटी

आज 28 जून को महिला और बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की ड्यूटी रहेगी। 30 जून को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, 1 जुलाई को सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, 2 जुलाई को जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उईके, 3 जुलाई को सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन, 4 जुलाई को को-ऑपरेटिव राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ड्यूटी भाजपा मुख्यालय में रहेगी।

5 देशों की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 2 जुलाई को 5 देशों घाना, ब्राजील, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया जाएंगे। 9 जुलाई को उनका यह दौरा खत्म होगा। 2-3 जुलाई को वे घाना के दौरे पर रहेंगे। 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर जाएंगे। 4-5-6 जुलाई को अर्जेंटीना की यात्रा करेंगे।

---विज्ञापन---

6-7-8 जुलाई को ब्राजील और 8-9 जुलाई को नामीबिया की यात्रा करके वे भारत लौट आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी बतौर प्रधानमंत्री त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पहली बार यात्रा करेंगे। अर्जेंटीना में वे राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ब्राजील में वे रियो डी जेनेरियो में होने वाले 17वें ब्रिक्स समिट में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें:‘तेजस्वी यादव अबकी अईहें…’, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

---विज्ञापन---

ब्रिक्स समिट में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दें कि ब्रिक्स देशों के 17वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन में सुधार, शांति, सुरक्षा, बहुपक्षवाद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल हेल्थ, इकोनॉमिक और फाइनेंशियल मुद्दों समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ ट्रेड, डेफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, हेल्थ को लेकर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

First published on: Jun 28, 2025 10:39 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola