नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता कर कल से शुरू होने वाले रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़ अभियान के स्थगित किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा इससे सम्बंधित फाइल को मंजूरी न मिलना इस मुख्य अभियान के स्थगित होने का बड़ा कारण बताया है।
उन्होंने बताया की दिल्ली में होने वाले प्रदूषण में डस्ट, बायोमास वर्निग तथा वाहन प्रदूषण का मुख्य योगदान रहता है। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़ अभियान दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सचिवालय में मीडिया को दिए बयान में कहा सर्दियों के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से केजरीवाल सरकार ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान बनाया है।
जिस पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में देखा गया है की दिल्ली में होने वाले प्रदूषण में डस्ट, बायोमास वर्निग तथा वाहन प्रदूषण का मुख्य योगदान है। वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए हमारी सरकार ने साल 2020 में “रेड लाईट आन, गाड़ी आफ” का अभियान सफलता पूर्वक चलाया था तथा उसके बाद साल 2021 में भी ये अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया।
आगे गोपाल राय ने कहा इस वर्ष भी कल यानी की 28 अक्टूबर से यह अभियान पूरी दिल्ली में लागू किया जाना था। लेकिन बड़े ही दुर्भाग्यवश हमें आपको यह बताना पड़ रहा है कि 21 तारिख को मुख्यमंत्री जी ने इससे संबंधित फाईल उपराज्यपाल महोदय को भेजी किंतु अभी तक एलजी महोदय ने फाईल को रोक दिया है। वह बोले हमारी समझ से परे है कि अन्य सभी कामों के लिए तो एल जी साहब को टाइम है।
मुख्यमंत्री को प्रतिदिन पत्र लिखने का समय तो है किंतु उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य के समय नहीं है। वह दिल्ली के लिए नए नहीं है और उन्हें प्रतिदिन चैनलों एवं खबरों के माध्यम से ज्ञात तो होगा ही कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है लेकिन उन्हें फाईल पर साईन करने की फुर्सत अभी तक नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
अलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
5 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
23 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines