Rahul Gandhi Video On Delhi AIIMS : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं और राजनीतिक दलों ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इस वीडियो के जरिए केंद्र और दिल्ली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार की रात को दिल्ली एम्स पहुंच गए थे और वहां उन्होंने मरीजों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने भयंकर ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों और उनके परिजनों से बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एम्स के बाहर सड़क किनारे सो रहे लोगों का वीडियो शेयर किया।
यह भी पढे़ं : अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग पर क्यों लगी रोक? दिल्ली पुलिस का आया बयान
राहुल गांधी ने पोस्ट किया Video
राहुल गांधी ने वीडियो के साथ लिखा कि AIIMS के बाहर नरक। देशभर से आए गरीब मरीज और उनके परिवार एम्स के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं। उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी। बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं?
मजाक बना रखा है : राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में लोग ऐसे फुटपाथ पर लेटे हुए हैं, मजाक बना रखा है। इस वीडियो में लोग इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी और तीमरदार की बातचीत भी दिखाई गई है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली की सबसे कम उम्र की कैंडिडेट कौन? कांग्रेस ने जनकपुरी से बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने भी शेयर किया था वीडियो
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को वीडियो शेयर कर कहा था कि राहुल आपके हैं। उपचार के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूरदराज से आए लोग इस सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
8 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
11 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
11 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
11 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines