दिल्ली की सबसे कम उम्र की कैंडिडेट कौन? कांग्रेस ने जनकपुरी से बनाया उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

Harbani Kaur

दिल्ली की सबसे कम उम्र की कैंडिडेट हरबानी कौर।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई। सभी 70 सीटों पर तस्वीरें साफ हो गईं कि कौन उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेगा? प्रत्याशियों के साथ वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में कूद पड़े और वे क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। अब लोग जानना चाहते हैं कि दिल्ली की सबसे उम्र की कैंडिडेट कौन हैं? जिन्हें कांग्रेस ने जनकपुरी से टिकट दिया है।

विज्ञापन

जनकपुरी सीट से कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से हरबानी कौर जनकपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वह दिल्ली की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। उनकी उम्र सिर्फ 32 साल है और वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वक्त जनकपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। पिछले दो बार से आप के राजेश ऋषि विधायक हैं, लेकिन इस बार आप ने प्रवीण कुमार को टिकट दिया। वहीं, बीजेपी ने आशीष सूद को चुनावी मैदान में उतारा है। हरबानी कौर का जनकपुरी सीट से प्रवीण कुमार और आशीष सूद से चुनावी मुकाबला होगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

कौन हैं हरबानी कौर?

विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार हरबानी कौर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वह अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह पिछले 6 सालों से सामाजिक कार्यों में एक्टिव हैं। हरबानी कौर पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आती हैं। वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक कार्यों से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहती हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सोनिया गांधी के साथ वायरल हुई थी। वह जनकपुर में लगातार एक्टिव हैं और लोगों के बीच जाकर वोट मांग रही हैं।

विज्ञापन

5 फरवरी को होगा मतदान

आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम आएंगे। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब जनता को फैसला करना है कि इस बार किसके सिर पर दिल्ली का ताज सजेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ