दिल्ली से रमन झा की रिपोर्ट।
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल सीलमपुर में रैली करने के बाद आज मकर संक्रांति के मौके पर रिठाला पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रिठाला पहुंचने की जानकारी गुप्त रखी गई थी। इस दौरान उन्होंने रिठाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा के साथ पूर्वांचल के लोगों से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के साथ दही-चूड़ा भी खाया।
स्थानीय लोगों ने रिठाला विधानसभा में नाले और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेता ने लोगों से अनाधिकृत काॅलोनियों के मुद्दे पर भी बातचीत की। बता दें रिठाला विधानसभा में पूर्वांचल वोटर की संख्या अधिक है। बता दें कि रिठाला में बीजेपी ने कुलवंत राणा, आप ने मोहिंदर गोयल और कांग्रेस ने सुशांत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली में पूर्वांचल वोटर की संख्या 22 फीसदी के करीब है। पूर्वांचल के लोग 27 सीटों पर अपना प्रभाव रखते हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi में बांटी जा रही सोने की चेन… चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दावा
मोदी-केजरीवाल पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने रिठाला में दही-चूड़ा भोज के दौरान कच्ची काॅलोनियों मे रहने वाले लोगों के मुद्दों पर चर्चा की। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने सीलमपुर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसभा को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने मोदी और केजरीवाल को एक जैसा बताया। राहुल गांधी ने सीलमपुर की रैली में पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि दिल्ली को साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। लेकिन आज दिल्ली के हालात क्या है? आप सभी अच्छे से जानते हैं। भयानक प्रदूषण के कारण लोग बीमार रहते हैं। अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः कालकाजी विधानसभा सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन, जानिए आचार संहिता उल्लंघन पर क्या बोलीं मुख्यमंत्री?
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
49 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
3 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
3 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
7 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
8 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
20 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
21 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines