Punjab News: सरकारी स्कूलों की हकीकत जानने के लिए राज्य भर में दौरा करेंगे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह
Edited By Amit Kasana

Harjot Singh
Edited By Amit Kasana

Harjot Singh
अमित पांडेय, चंडीगढ़: राज्य के सरकारी स्कूलों की ज़मीनी हकीकत से अच्छी तरह वाकिफ होने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी जिलों का दौरे शुरू किया है। इस दौरे की शुरुआत मंगलवार को फाजिल्का ज़िले से की जा रही है और यह पूरे अप्रैल महीने के दौरान जारी रहेंगें।
शिक्षा मंत्री ने अपने दौरे में 5 अप्रैल को फ़िरोज़पुर, 6 अप्रैल को रोपड़ और मोहाली, 7 और 8 अप्रैल को अमृतसर, 12 और 13 अप्रैल को तरन तारन, कपूरथला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, 17 अप्रैल को जालंधर, 18 अप्रैल को फ़तेहगढ़ साहिब, 20, 21 और 22 अप्रैल को पटियाला आदि जगहों पर जाएंगे।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के निर्देशों अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग की नीति को और बढ़िया बनाने के लिए ज़मीनी ज़रूरतों को समझ कर बनाया जा सकता है जिसके लिए चंडीगढ़ के दफ़्तरों में बैठने की जगह यह दौरा बहुत ज़रूरी है। दौरे के दौरान मंत्री नये दाखि़लों, किताबों, स्कूल ड्रेस, स्कूलों के प्राथमिक ढांचे के बारे जानकारी हासिल करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: